सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक होशियार सिंह
#कांगड़ालाइव #kangralive
16 सितंबर को देहरा-हरिपुर पहुंचेंगे अनुराग ठाकुर, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
#dehra #AnuragThakur
देहरा। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 16 सितंबर को देहरा-हरिपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले मंगलवार को पूर्व विधायक होशियार सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और तैयारियों को समय पर अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के देहरा-हरिपुर आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
अनुराग ठाकुर के दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है।
Kangra, Kangra | Sep 15, 2026