डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद के वार्ड 21 में बनी पीसीसी सड़क टूटी, एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया
Dumraon, Buxar | Feb 22, 2025 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में एक माह पूर्व बनी पीसीसी सड़क टूट गई जो लोगों के आक्रोश का कारण बनी हुई है। इस मामले में पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने एसडीएम राकेश कुमार को शनिवार की दोपहर एक बजे जांच की मांग करते हुए पत्राचार किया है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को खासा न्यूनतम बताया है।