रोटी बैंक बेतिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल: मद्य निषेध सिपाही परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच बांटा शीतल जल...
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच युवाओं के सपनों को हौसला देने के लिए सामाजिक संस्था 'रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट' एक बार फिर आगे आई है। संस्था के सेवादारों द्वारा आज बेतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही (Prohibition Constable) भर्ती परीक्षा देने आए सैकड़ों परीक्षार्थियों के बीच शुद्ध और शीतल जल (ठंडा पानी) का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि इस समय पूरा इलाका भीषण तपिश और लू की चपेट में है। ऐसे में दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने पहुँचे अभ्यर्थियों को ट्रेनों और स्टेशनों पर भारी किल्लत और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के सेवादारों ने दौड़-दौड़कर बोगियों की खिड़कियों और प्लेटफॉर्म पर खड़े परीक्षार्थियों को ठंडा पानी पिलाया।
इस चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी मिलने से परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की खूब सराहना की और कहा कि इस भीषण सफर में पानी की एक-एक बूंद अमृत समान लग रही है।
रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के संस्थापक संजू गिरी जी ने बताया कि आज परीक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर उमड़ी भीड़ और गर्मी को देखते हुए तुरंत शीतल जल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया, ताकि परीक्षा देने आए युवाओं को थोड़ी राहत मिल सके। हम सभी अभ्यर्थियों के सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में रोटी बैंक बेतिया के विनीत कुमार, कुश कश्यप, आदित्य राज श्रीवास्तव, सागर श्रीवास्तव, विक्की कुमार, रोहित कुमार एवं सभी सक्रिय स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा, जो पूरी निष्ठा के साथ प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद दिखे।
#champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #samratchoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #bihar #rotibankbettiahtrust