जिला गंगा समिति, नमामि गंगे के विशेष अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया संरक्षण का संदेश।
रंगों में उतरा स्वच्छता का संकल्प, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।
स्वच्छता और जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं विद्यार्थी : डीएम
~~~~~~~~~~~~~~~
मधुबनी,
16 अक्टूबर, 2026
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में सोनी कुमारी ने प्रथम, ज्योति कुमारी ने द्वितीय तथा सरिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, तीन अन्य प्रतिभागियों की सराहनीय पेंटिंग के लिए उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में दुर्गानंद मंडल, चंदा कुमारी एवं धर्मदेव रमण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, पानी की बर्बादी रोकने, पौधों की देखभाल करने तथा दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस संबंध मे जिलाधिकारी ने कहा है कि स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इन विषयों का संदेश समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर रखने तथा जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst
16 views | Madhubani, Bihar | Oct 16, 2026