अशोक नगर: तुलसी सरोवर कॉलोनी में 4 लोगों ने 35 वर्षीय महिला को लाठी-डंडों से पीटा, महिला घायल
अशोकनगर शहर की तुलसी सरोवर कालोनी में एक महिला के साथ चार लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय तुलसी सरोवर कालोनी निवासी सीता पति रमेश लोधी उम्र 35 वर्ष के साथ सोमवार को शाम 6 बजे पड़ोस में रहने वाले विशाल अहिरवार, उसा,रानी, मुस्कान ने गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई।