कासगंज: सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 69 शिकायतें प्राप्त, 17 का मौके पर किया गया निस्तारण
तहसील कासगंज सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में बिजली बिल, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद और अवैध कब्जे समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी 69 शिकायतें प्राप्त हुईं।