बदलापुर: पूरामुकुंद में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक में मारी टक्कर, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 स्थित पेट्रोल पंप के सामने बीती देर रात्रि तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार संख्या UP 70 HU 3879 सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। हादसे में बाइक सवार दीपू पुत्र मंगला प्रसाद और प्रिंस पुत्र लालता प्रसाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और बाल-बाल बच गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।