चान्दन: आनंदपुर पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Chanan, Banka | Apr 14, 2026 आनंदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुधीकुरा एवं फतेहपूर गांव के मैयकुरा गांव में छापेमारी कर 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी रमेश किस्कू एवं चैतू पुझार बताया गया है। जिसपर थाने में मामला दर्ज कर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।