चरपोखरी: देकूड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में युवक की हालत नाजुक
चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देकूड़ा मोड़ के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान स्वर्गीय दीनदयाल सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई जो बेताड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। शाम 4:00 करीब प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार चरपोखरी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था।