कोरबा: शराब दुकान के बाहर जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, हाथ टकराने के विवाद में मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Korba, Korba | Apr 15, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब दुकान के बाहर दो पक्षों में मारपीट हुई है। भीड़ में हाथ टकराने के विवाद में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित निहारिका का है।