हनुमानगढ़: सब्जी की आड़ में शराब तस्करी के आरोपियों को चंडीगढ़ लेकर गई पुलिस, कैंटर में 70 लाख की 380 बोतलें
हनुमानगढ़। कैंटर में सब्जियों के कैरेट की आड़ में शराब तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अनुसंधान के लिए पुलिस चंडीगढ़ लेकर गई है। इससे पहले हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का 28 अक्टूबर तक का रिमांड मंजूर करवाया है। रिमांड अवधि में दोनों आरोपियों से शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस बी