सिंगियान में जन्माष्टमी मेले की तैयारी तेज, 6-7 सितंबर को होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड के सिंगियान गांव में जन्माष्टमी के मौके पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। 6 और 7 सितंबर को होने वाले इस मेले को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह है।
मेले को इस बार पिछले साल से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है। युवा मेला कमेटी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। मेले के लिए अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां भी तैयार की जा रही हैं।
आयोजन के दौरान दोनों दिनों भक्ति जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें बाहर से आने वाली नेहा सिंह यादव की टीम अपनी प्रस्तुति देगी। कलाकारों के कार्यक्रम को लेकर सिंगियान और आसपास के गांवों के लोगों में काफी उत्सुकता है।
Bihar, India | Sep 4, 2026