खानपुर: खानपुर कस्बे के न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 46 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
खानपुर कस्बे के न्यायालय परिसर में आज शनिवार को दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 46 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू कुमारी की अध्यक्षता खानपुर तहसीलदार हेमराज कपूर की सदस्यता में आयोजित लोक अदालत में 46 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 3 लाख 77900 की राशि वसूल की गई ।