बीरपुर: बिरपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध सर्च अभियान चलाकर सहुरी से 30 लीटर महुआ शराब किया विनष्ट
बीरपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के सहुरी में सर्च अभियान चलाकर संभावित जगहों पर अवैध शराब की तलाशी ली गई। जिसमे 30 लीटर अवैध अर्धनिर्मित महुआ शराब को पुलिस बल द्वारा विनष्ट किया गया। वहीं इस छापेमारी से शराब कारोबारी में हड़कंप बना रहा। छापेमारी अभियान का नेतृत्व बीरपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार एवं एसआई विरेन्द्र कुमार ने किया।