बीरपुर: मैदा बभनगामा पंचायत में
मुखिया के साथ स्वच्छता कर्मियों व जनप्रतिनिधियों की हुई संयुक्त बैठक
बीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा पंचायत में मुखिया के साथ स्वच्छता कर्मियों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार चौधरी ने किया। उक्त बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान उक्त कार्यों की समीक्षा भी की गई।