बीरपुर: नव पदस्थ बेगूसराय सदर DSP से बीरपुर ग्राम रक्षा दल के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने की मुलाकात
ग्राम रक्षा दल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर पासवान एवं उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में बीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थ डीएसपी से की मुलाकात। राष्ट्रकवि दिनकर एवं बेगूसराय जिले के प्राचीन और धार्मिक स्थल का फोटो भेंटकर स्वागत व सम्मानित किया।