बीरपुर: बीरपुर पूर्वी में मुखिया प्रतिनिधि ने नवाह यज्ञ का फीता काटकर किया उद्घाटन
बीरपुर पूर्वी पंचायत के टम टम स्टैंड स्थित नव निर्मित मंदिर में बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नौ दिवसीय नवाह यज्ञ शुरू हुई। जिसका शुभारंभ बीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह ने फीता काट कर किया।स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक राम सागर सिंह ने बताया की 19 फरवरी को नव निर्मित मंदिर में पत्थर की निर्मित पंचमुखी बजरंगबली प्रतिमा स्थापित हुई।