बीरपुर: बीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 9 से पुलिस ने 7 लीटर देसी शराब के साथ पिता व पुत्र को किया गिरफ्तार
बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी व्यक्ति के घर से थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने 7 लीटर देसी शराब के साथ पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया। जिसकी पहचान उक्त गांव निवासी राजेंद्र पासवान व उनके पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।