बीरपुर: लतराही के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर, पांच वाहनों से पांच हजार जुर्माना वसूला
बीरपुर पुलिस द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र के बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर लतराही के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसआई विरेन्द्र कुमार सहित पुलिस बल के जवानों द्वारा उक्त पथ से आवागमन कर रहे बाइक चालकों का हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की समेत वाहनों के कागजात की जांच कर पांच वाहनों का चालान काट कर 5 हजार रूपए जुर्माना की राशि वसूल की गई।