पटना ग्रामीण: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने डाक बंगला चौराहा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में की पूजा-अर्चना
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को शाम करीब 7 बजे राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया। इस दरम्यान लालू प्रसाद यादव ने मिडिया से कोई बातचीत नहीं किए।