नौगांव: हरपालपुर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे का प्रशिक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही पर ज़ोर
हरपालपुर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बॉडी वॉर्न कैमरा के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देशन में समर्थ प्रशिक्षण अभियान के तहत संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यवाही में पारदर्शिता, जवाबदेही और साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता को मजबूत करना है। इस दौरान पुलिस