कुटुंबा: बटाने नदी पर प्रस्तावित लिफ्ट सिंचाई योजना ने पकड़ी रफ्तार, स्थल की मापी शुरू
कुटुंबा प्रखंड के सूखाग्रस्त इलाकों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बटाने नदी पर प्रस्तावित लिफ्ट सिंचाई योजना की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना के लिए चिह्नित स्थल की मापी का कार्य शुरू होने से किसानों में नई उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि वर्षों से बनी सिंचाई की समस्या का अब स्थायी समाधान निकल सकता है।