कसिया: पटहेरवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के 15 हजार के ईनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पटहेरवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के फरार चल रहे 15 हजार के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ पशु तस्करी व अन्य मामलों में वांछित गैंगेस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के ईनामिया अभियुक्त संतोष तिवारी पुत्र तुलसी तिवारी निवासी करन पट्टी सरगटिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही।