कसिया: बुद्धनगरी विशुनपुरा में मक्के के खेत मे मिला एक व्यक्ति का शव, नहीं हो सका शिनाख्त
कसया थाने के कुशीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के बुद्धनगरी विशुनपुरा में मक्के के खेत मे एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया। वह लाल टीशर्ट व काला जीन्स पहन रखा है। पुलिस ने मृतक के जेब से नशे का इंजेक्शन, सिरिंज, निडिल, सिगरेट, लगभग एक दर्जन सफेद पुलिया आदि बरामद किया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।