कसिया: तरयासुजान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भाग निकले पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
तरयासुजान पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते महीने के 26 जून को बिहार सीमा के निकट पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुआ था। जिसमें गिरफ्तार पशु तस्कर अफरोज पुत्र मो. इन्द्रीश निवासी पसनारा थाना बेलहाकला जनपद संतकबीरनगर भी था। और तब पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उक्त मुठभेड़ के मामले में यह वांछित था।