कसिया: भूलिया अगरवा में शराब लदी पिकअप के पलटने से एक महिला की मौत, दूसरी गम्भीर
सरकारी दुकान की शराब लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया अगरवा में पलट गयी। जिसके चपेट में आने से जहां एक महिला सरिता देवी पत्नी परमहंस निवासी नौतनवा जिला बेतिया, बिहार की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरी महिला इंदु देवी पत्नी रामदरश गम्भीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही।