कसिया: कसया पुलिस ने व्यपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुरू किया विधिक कार्रवाई
कसया पुलिस ने व्यपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कसया के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ व्यपहरण, हत्या के प्रयास आदि मामलों में वांछित अभियुक्त मो. आरिफ पुत्र मो. मुमताज निवासी बहादुरपुर थाना तरयासुजान, हाल मुकाम ई 11 रेलवे कॉलोनी कप्तानगंज थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।