ब्यौहारी: देवलौंद: प्रताड़ना से तंग आकर युवक की मौत, पत्नी और पड़ोसी महिला गिरफ्तार
देवलोंद थाना क्षेत्र के बाणसागर में खुद को आग लगाने वाले युवक रवि कचेर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में पत्नी ज्योति कचेर और पड़ोसी रानी दुबे पर प्रताड़ना के आरोप सही पाए गए। मर्ग विवेचना और परिजनों के बयान के आधार पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस ने इसका खुलासा किया है