रायबरेली ब्रेकिंग न्यूज़
राशन दुकान की जांच के दौरान मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
महराजगंज, रायबरेली। जिले के महराजगंज तहसील क्षेत्र में राशन दुकान की जांच के दौरान कथित रूप से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुंदरलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर संबंधित पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी सुंदरलाल ने आरोप लगाया है कि 25 सितंबर 2026 को शाम करीब चार बजे पूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय कथित तौर पर राशन दुकान की जांच करने पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि जांच के दौरान दुकान से चावल, गेहूं और चीनी ले जाने के बाद उससे कथित रूप से 50 हजार रुपये की मांग की गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि उससे सादे कागज प