भीलवाड़ा: जीव दया की भावना से निःशुल्क पानी की टंकियां और गौ ग्रास पात्र का वितरण
भीलवाड़ा। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पूज्य महन्त बाबूगिरी महाराज के महामंडलेश्वर बनने, श्री शिव महापुराण कथा का एतिहासिक सफल आयोजन होने एवं गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के समर्थन में चल रहे अभियान के उपलक्ष्य में मां भारती ग्रुप द्वारा सोमवार शाम निःशुल्क पानी की टंकिया एवं गौ ग्रास पात्र का वितरण किया गया।