सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को भगाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन की जांच जारी
हमीरपुर जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता सहित दोनों आरोपियों को मंगरौठ मोड़ से सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।