वाड्रफनगर: बसंतपुर में स्कूलों और आंगनबाड़ी को सड़ा चावल देने का आरोप, जांच की मांग की गई
वाड्रफनगर गुरुवार वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान से स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन के लिए सड़ा-गला और बदबूदार चावल देने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, चावल पीला पड़ा हुआ है और उसमें कीड़े व कंकड़ भी मिल रहे हैं। रसोइयों का कहना है कि कई बार धोने के बाद भी चावल की बदबू नहीं जाती।