गोवर्धन: पति की मौत के बाद विधवा बहु पर ससुरालियों का जुल्म, पीड़िता ने प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत
गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित जतीपुरा गांव से प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता शशिबाला ने अपने ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है।शशिबाला का कहना है कि तीन साल पहले पति अशोक कुमार के निधन के बाद से ही उन्हें गाली-गलौज देते हुए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और घर से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं।