धौलपुर: गुरुकुल विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
शहर के मचकुंद रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। विद्यालय में अध्ययनरत सातवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कोतवाली थाने के सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि