चकरनगर: साहब! गाँव का दबंग पक्का निर्माण कर पूरे गाँव का रास्ता कर रहा बाधित, एडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन संपन्न
शनिवार को अपरजिला अधिकारी बिपिन कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न किया गया।इस दौरान 23 फरियादियों की शिकायतें पटल पर दर्ज की गई। दोपहर 2 बजे तक चले समाधान दिवस में पीठासीन अधिकारी ने 23 फरियादियों को बड़ी गंभीरता के साथ सुना जिसमें राजस्व से संबधित तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।