हुसैनाबाद: सैन्य सम्मान के साथ भुवनेश्वर पाल को दी गई अंतिम विदाई, पुत्र ने दी मुखाग्नि
हुसैनाबाद। रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इमलिया टीकर गांव निवासी 48 वर्षीय भुवनेश्वर पाल का सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना के दूसरे दिन सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जिसके बाद रामबीघा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवान