बीजापुर: बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता जलकर राख, वीडियो: वन विभाग ने निजी वेयरहाउस में रखवाए थे, 24 घंटे बाद भी आग नहीं बुझी
Bijapur, Bijapur | May 26, 2026
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर निजी तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। वहां रखे लगभग 18 हजार बोरे जलकर खाक हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।