भितरवार: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
TET से परेशान शिक्षक सड़कों पर, सेवा के आधार पर नियमितीकरण की मांग। शिक्षक पात्रता परीक्षा ( TET ) के विरोध में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने भितरवार में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार धीरज सिंह परिहार को ज्ञापन सोपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष वेदपाल परमार के नेतृत्व में दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।