मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के सुंदर का पूरा मसारी गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 50 हजार नगदी समेत घर का सामान जलकर हुआ राख
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदर का पूरा मसारी गांव निवासी रामू बिंद पुत्र बट लाल बिंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें घर में रखा सारा सामान व ₹50000 नगदी जलकर राख हो गया आग लगने की घटना से गरीब परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है गरीब परिवार की मदद के लिए प्रशासन और समाजसेवियों से सहयोग की अपील की गई है