चौथम: आदाबारी गांव में किसान पाठशाला का किया गया आयोजन किसानों को दी गई जानकारी
आदाबारी गांव में पौधा संरक्षण योजना अंतर्गत किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन संचालक आजाद गांधी के दरवाजे पर किया गया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में सहायक तकनीकी प्रबंधक राहुल कुमार ने फसल में लगने वाले कीड़ा के रोकथाम के लिए फेरोमोन ट्रैप के उपयोग के बारे में बताया गया। और खेत में लगा कर दिखाया गया।