चौथम: चौथम थाना परिसर में कार्यक्रम का किया गया आयोजन सेवानिवृत्त एस आई को दी गई विदाई
जिले के चौथम थाना परिसर में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत एसआई विनोद झा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत एसआई को बुके आदि देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यशैली को तारीफ की। कहा कि नए पुलिस पदाधिकारियों को उनसे सीख लेने की जरूरत है.