चौथम: हरदिया में अगलगी में दो घर जलकर राख, प्रमुख प्रतिनिधि ने लिया जायजा
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। इधर अगलगी की सूचना पर मंगलवार को चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह भी घटना का जायजा लेने के लिए हरदिया गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया। साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिया।