चौथम: हरदिया में उत्पाद पुलिस ने की छापेमारी, एकनियां के दो गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानसी थाना क्षेत्र के एकनियां के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार यादव व रामानंद यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के शराब पीने की पुष्टि ब्रेथ एनलाइजर से हुआ। हालांकि दोनों को गिरफ्तार लोगों ने कहा कि उन्हें अनावश्यक ही गिरफ्तार किया गया है।