चौथम: आदाबाड़ी में एमडीएम योजना से वंचित छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय आदाबारी में मंगलवार को छात्र एवं छात्राएं सहित शिक्षा समिति के सदस्यों ने हंगामा किया। आरोप था कि कई छात्र एवं छात्राएं एमडीएम योजना से वंचित रह गए। जिससे छात्र एवं छात्राएं आक्रोशित हो गए। उसके बाद शिक्षा समिति के अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, सचिव पुनीता देवी भी स्कूल पहुंचे.