गुरुआ: परसावा गांव के दो घरों से नगद समेत लाखों की हुई चोरी
Gurua, Gaya | Mar 9, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र छोटकी परसावा गांव में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरो में चोरी कर चोर आराम से फरार हो गया जानकारी के अनुसार चोरी की घटना ईश्वर यादव एवं राजेश यादव के घर मे घटी। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना का अंजाम चोरों ने दीवार कूदकर बारी-बारी से दोनों घरों में किया ।