गुरुआ: बैजू धाम में शिव महोत्सव का हुआ आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन
Gurua, Gaya | Mar 8, 2024 आज महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इधर गुरुआ प्रखण्ड क्षेत्र मोरहर नदी के किनारे स्थित बैजू धाम मंदिर में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार यादव ने शिव महोत्सव मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने बैजू धाम मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर प्रखण्ड वासियों की शुभ समृद्धि की कामना की।