गुरुआ: प्रखण्ड भर में धूमधाम से हुई शिव पार्वती की शादी, भक्त बने बाराती
Gurua, Gaya | Mar 8, 2024 गुरुआ बजार स्थित पंचमा शिवमंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह आयोजित किया गया। जहाँ पंडित द्वारा पूरे विधि विधान से शिव पार्वती का विवाह कराया गया। जिसमे बाराती बने भक्तो ने भक्तिगीतों पर झूमते नाचते हर हर महादेव के जयघोष के साथ इस आयोजन को संपन्न कराया। वही मौके पर भंडारे में हज़ारों भक्त प्रसाद ग्रहण किया।