अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र में सेमरा हाट गांव के पास एक अज्ञात डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक हेमंत की मौत हो गई, जबकि उसका साला अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे भोपाल रेफर किया गया है। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।