स्वैच्छिकता पर्व का आयोजन
--
म.प्र. जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिकता पर्व का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अशोकनगर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा सभी को जल संरक्षण हेतु अपने अपने ग्राम में छोटी एवं बडी जल संरचनाएं निर्मित करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिससे ग्राम की आवश्यकतानुसार पानी ग्राम में ही रोका जा सके एवं भू जल पर निर्भरता कम हो सके।
कार्यक्रम में डॉ. जयमंडल यादव ने कहा कि हमें पौधे लगाकर उनका पालन पोषण भी करना चाहिये। सीएमसीएलडीपी कोर्स में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार लोधी ने सभी प्रतिभागियों को अपने अपने ग्राम में स्वैच्छिकता के भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र वितरित
--
कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा स्वैच्छिकता के भाव से कार्य करने वाले सभी प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, सीएमसीएलडीपी मेंटर्स, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं सी.एम. इंटर्न को जल गंगा संवर्धन अभियान एवं स्वैच्छिकता पर्व में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक श्री बद्रीप्रसाद चौहान एवं आभार प्रदर्शन विकासखण्ड समन्वयक श्री मनोज यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री द्वारका प्रसाद पाठक, श्री दीपक पटेरिया, श्रीमति वंदना सगर, सभी नवांकुर संस्थाएं, मेंटर्स, सीएम इंटर्न प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#ashoknagar