जनपद पंचायत अशोकनगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कार्यशाला आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार जनपद पंचायत अशोकनगर के सभागार में सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र यादव की उपस्थिति में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय स्वच्छता निगरानी दल गठन ,डोर टू डोर कचरा कलेक्शन,स्तोत्र पर कचरा पृथक्कीरण हेतु चार तरह के डस्टबिन प्रत्येक घर एवं संस्था स्तर पर रखवाए जाने की अनिवार्यता के साथ सुरक्षित निपटान स्थानीय स्तर पर करने के बारे में बताया गया। साथ ही खुले में कचरा फेंकने से रोकना एवं जुर्माना लगाना,सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगाना, सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करना,नाडेप निर्माण एवं मरम्मत हेतु जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया कि हरा डस्टबिन -गीला कचरा सब्जी के छिलके,किचिन बेस्ट,डाईजेसटेवल सामग्री,नीला डस्टबिन-सूखा कचरा प्लास्टिक,कागज,कांच, लकड़ी, लोहा,पीला डस्टबिन-सैनेटरी कचरा-डाईपर,मेडिकल वेस्ट,लाल डस्टबिन-विशेषकचरा-ई-कचरा,बैट्री,बायर, इलेक्ट्रिक वेस्ट के बारे में बताया गया। विभिन्न डस्टबिन के माध्यम से पर्यावरणीय दुष्प्रभाव को रोकने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच को लीड फेसिलीटेटर बनाकर निगरानी दल समिति ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक करने संबंधित कार्य करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में सचिव,जीआरएस एडीईओ,पीसीओ सहित जनपद स्टाफ को सामूहिक रूप से प्रशिक्षण दिया।
#ashoknagar